स्वर्ण रेखा और हनुमान बांध में सीवर संधारण एवं मिट्टी हटाने का कार्य शुरू
ग्वालियर । कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर स्वर्ण रेखा नाले में संचालित सीवर लाइन की सफाई एवं एलीवेटेड रोड निर्माण के कारण एकत्र हुई मिट्टी को हटाने का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ हो गया है। एलीवेटेड रोड निर्माण की एजेंसी द्वारा हनुमान बांध से भी सीवर लाइन की सफाई एवं मिट्टी को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गत दिवस नगर निगम एवं एलीवेटेड रोड निर्माण की एजेंसी के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में कार्यपालन यंत्री ब्रिज निर्माण के नेतृत्व में निर्माण एजेंसी द्वारा सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया। कार्यपालन यंत्री ब्रिज निर्माण जोगिन्दर ने बताया कि स्वर्ण रेखा में सीवर लाइन की सफाई का कार्य करने के साथ-साथ निर्माण एजेंसी के माध्यम से निर्माण के दौरान एकत्र हुई मिट्टी को हटाने का कार्य तेजी के साथ प्रारंभ कर दिया गया है। जहां पर भी सीवर लाइन चौक है उसे खोलने के साथ – साथ सीवर लाइन के संधारण का कार्य भी किया जा रहा है।