अशोक जादौन ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष और उदयवीर गुर्जर उपाध्यक्ष नियुक्त
एमपी की सत्ता और बीजेपी के संगठन में लगातार नियुक्तियों का दौर चल रहा है। शुक्रवार को केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। केशव सिंह बघेल वर्तमान में ग्वालियर में जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं। वहीं अशोक जादौन को ग्वालियर मेला प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। उदयवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अशोक जादौन विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के करीबी हैं।