sandhyadesh

भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर कायस्थ बंधुओं को वितरित की कलम ,आल इंडिया कायस्थ महासभा ने किया हवन-पूजन व अभिषेक


ग्वालियर: भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस के अवसर पर आल इंडिया कायस्थ महासभा द्वारा कटी घाटी पर 185 वर्ष प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर पर भगवान चित्रगुप्त एवं भगवान विष्णु की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर भगवान को नए वस्त्र व आभूषण पहनाए गए और हवन व महा आरती की गई। उसके पश्चात प्रसादी वितरण कार्यक्रम में प्रसाद के साथ-साथ सभी कायस्थ बंधुओ को ऑल इंडिया कायस्थ महासभा की ओर से भगवान के आशीर्वाद स्वरूप कलम वितरित की गई।
 मंदिर पर उपस्थित सभी बंधुओ ने एक दूसरे को भगवान श्री चित्रगुप्त के प्राकोट्यत्सव की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जोहरी ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया। हवन पूजन कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सहाय, जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर, उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, मनोज सक्सेना, जिला संरक्षण विद्याराम श्रीवास्तव, महामंत्री सुरेंद्र प्रताप सक्सेना एवं युवा विंग अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, शिशिर श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, भारतेंदु बरतरिया, विवेक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, प्रवीण सक्सेना, युवराज, सक्सेना, सुभाष भटनागर, सुरेश चंद सक्सेना, राजेंद्र प्रसाद सक्सेना, कृष्ण स्वरूप सक्सेना, जितेन्द्र कुमार भटनागर, संदीप वर्मा एवं सभी कायस्थ बंधु उपस्थित थे।

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->