तेज गर्मी के चलते यहां पर 5वीं तक स्कूल बंद
जबलपुर/नर्मदापुरम| मध्य प्रदेश के 9 जिलों में गुरुवार को लू जैसे हाल रहे। प्रदेश में अब वॉर्म नाइट की स्थिति भी बनी हुई है| नर्मदापुरम में पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में तापमान 43.4 डिग्री बना हुआ है। वहीं जबलपुर और नर्मदापुरम में कक्षा पांचवी तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। जबलपुर में बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक की कक्षा का अवकाश 23 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए घोषित कर दिया है। उक्त आदेश हर प्रकार के स्कूल के लिए लागू कर दिया गया है।