चेंबर चुनावः व्हाईट में अध्यक्ष प्रत्याशी ट्रिपल पी में से एक होगा
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के जुलाई माह में संभावित चुनावों के लिये व्हाईट हाउस में अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी नाम को लेकर कश्मकश जारी हैं। व्हाईट हाउस में अब अध्यक्ष पद के लिये ट्रिपल पी में से फैसला होना है। यह ट्रिपल पी है वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल, पारस जैन और प्रशांत गंगवाल। अध्यक्ष पद के लिये कुछ अन्य नाम भी चर्चा में है, लेकिन अंदरूनी तौर पर खबर यह है कि इन तीन ट्रिपल पी में से ही एक प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतरेगा।
व्हाईट हाउस में कोर कमेटी के सदस्यों की लगातार तीन से चार बैठक अरविंद अग्रवाल, जीएल भोजवानी व डा. वीरेन्द्र गंगवाल की उपस्थिति में हो चुकी है। हर बैठक में अध्यक्ष पद से लेकर अन्य पदों के प्रत्याशियों के लिये संभावित नामों पर विचार विमर्श हुआ हैं, लेकिन अभी तक फाइनल सहमति नहीं बन पाई है। वर्तमान अध्यक्ष डा. प्रवीण अग्रवाल अपने सफलता भरे कार्यकाल को लेकर आशान्वित है। उनसे जुड़े लोगों का मानना है कि डा. प्रवीण से बेहतर जिम्मेदार, लोकप्रिय और सबके बीच उपस्थित रहने वाला प्रत्याशी कोई अन्य हो ही नहीं सकता। यहां यह ज्ञांतव्य हैं कि डा. प्रवीण अग्रवाल का कार्यकाल अध्यक्ष के तौर पर बेहद उपलब्धियों वाला रहा है। इसी कारण उनकी लोकप्रियता चेंबर सदस्यों व व्यापारियों में सर्वाधिक टाप रेटिंग पर है।
बल्कि कई लोगों का तो यह भी कहना है कि यदि डा. प्रवीण अग्रवाल के साथ व्हाईट हाउस का कोर ग्रुप कोई गड़बड़ी करता है तो उनके लिये व्यापारी व दूसरा ग्रुप भी उन्हें हाथों हाथ लेगा। वैसे डा. प्रवीण अग्रवाल जयविलास पैलेस व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की गुडबुक में भी रहे हैं और उनके नई सड़क संघ कार्यालय से भी सीधे संपर्क है और वह वहां आते जाते भी रहते हैं। इसी क्रम में व्हाईट हाउस से अध्यक्ष पद के लिये दूसरे पी यानी पारस जैन सर्राफ भी उम्मीदवारी का सपना देख रहे हैं। पारस जैन सर्राफ भले ही लिखते हैं, लेकिन अब वह बिल्डर बन गये है और झांसी रोड पर पारस सिटी कुछ बड़े नेताओं के साथ मिलकर बना रहे हैं। वह पारस सिटी टाउनशिप की अभी हाल ही में भोपाल और इंदौर जाकर गणित भी बिठा आये हैं।
वैसे पारस जैन सर्राफ लेकिन अब बिल्डर्स को मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का समर्थक माना जाता है, पहले वह कांग्रेसी रहे हैं और पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला से जुड़े हुये थे। पारस जैन ने अपनी दावेदारी का प्रपोजल व्हाईट हाउस में दमदारी से रखा है। इसी दमदारी को दिखाने वह एक नगर भोज भी कर चुक थे उसी में उनका नाम चेंबर अध्यक्ष के लिये उभरा था। पारस वैसे मिलनसार है और उनको क्रियेटिव हाउस के दो संयोजकों का आर्शीवाद भी हैं। यदि वह व्हाईट से नहीं उतर पाये तो क्रियेटिव भी उन्हें अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित कर सकता हैं। पारस जैन इस बात का भी प्रयास कर रहे हैं कि वह व्हाईट हाउस की गुटबाजी से उम्मीदवार न बन पाये तो अपने भतीजे शैलेष जैन को सचिव पद पर व्हाईट हाउस से उतरवा दें।
क्रमशः जारी......