sandhyadesh

बरसात से पहले खतरनाक भवनों की सूची तैयार की जाएः अपर आयुक्त राव

ग्वालियर। बरसात शुरू होने से पहले शहर के सभी जर्जर और खतरनाक भवनों की सूची तैयार की जाए। ऐसे भवन जो जनहानि का कारण बन सकते हैं, उन्हें चिह्नित कर नियमानुसार नोटिस जारी करें और आवश्यक होने पर रिक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। यह बात गुरूवार को अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने भवन शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। 
बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर नालों के ऊपर निर्माण कर लिया गया है, उन्हें तत्काल हटाया जाए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकें और जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। इसके साथ ही चिन्हित की गई अवैध कॉलोनियों पर प्रतिदिन प्रभावी और निरंतर कार्यवाही की जाए। साथ ही शहर में जहाँ भी नए निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां ग्रीन नेट लगवाना अनिवार्य किया जाए। इससे निर्माण सामग्री की धूल बाहर नहीं फैलेगी और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। बैठक में सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल, सहायक यंत्री राजू गोयल, बीके त्यागी, यशवंत मैकले, वेदप्रकाश निरंजन, पवन शर्मा, राकेश कश्यप, वीरेन्द्र शाक्य, राजीव सोनी उपस्थित रहे।

posted by Admin
13

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->