sandhyadesh

चेंबर के चुनावों के लिये तीन माह की समयवृद्धि, 18 जुलाई तक होंगे चुनाव

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों के लिये गत दिवस संपन्न असाधारणसभा की बैठक में तीन माह के कार्यकारिणी वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब चुनाव 18 जुलाई तक हर हाल में कराने होंगे। 
गत दिवस चेंबर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों व प्रमुख सदस्यों की असाधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी व पदाधिकारियों के कार्यकाल में तीन माह की वृद्धि का प्रस्ताव अध्यक्ष  डा. प्रवीण अग्रवाल व सचिव दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में रखा गया, जिसे असाधारण सभा ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। अब चेंबर पदाधिकारियों का कार्यकाल मार्च से बढ़कर अप्रैल, मई, जून और हो गया हैं। अब चेंबर प्रशासन की 18 जुलाई से पूर्व नये चेंबर पदाधिकारी व कार्यकारिणी का चुनाव करना हैं। 
3450 मेंबर हुये
अब चेंबर आफ कामर्स के सदस्यों की संख्या 3450 हो गई हैं, जो अपने मताधिकार की प्रयोग करेंगे। इसमे से 20 को छोड़कर सभी की मेंबरशिप अपडेट है। चेंबर के मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल का कहना है कि इन बकाया 20 लोगों की मेंबरशिप फीस 31 मार्च तक अपडेट कर ली जायेगी। उन्होंने बताया कि अब एक अप्रैल से नये बनने वाले चेंबर सदस्य चुनावों में वोट नहीं डाल पायेंगे। इन 3450 चेंबर सदस्यों में लगभग 3150 व्यापारी सदस्य ग्वालियर की फर्मों के है। बाकी ग्वालियर से बाहर के हैं जिन्हें मतदान हेतु ग्वालियर ही आना होगा।
बजट भी पास
वहीं चेंबर आफ कामर्स का बजट गत दिवस संपन्न हुई साधारण सभा की बैठक में पारित हो गया हैं। इस वर्ष चेंबर को 2.50 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। गत वित्तीय वर्ष में यह राजस्व 2.20 करोड़ रहा। चेंबर आफ कामर्स के पास सुरक्षित एफडी राशि चार करोड़ के आसपास है।

posted by Admin
88

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->