sandhyadesh

ज्वैलरी शोरूम से अंगूठी चोरी करने वाला निकला पुराना कर्मचारी, दिल्ली से गिरफ्तार

ग्वालियर। ज्वैलरी शोरूम में फिल्मी अंदाज में चोरी का मामला सामने आया है। पड़ाव थाने के सामने स्थित ब्लू स्टोन ज्वैलरी स्टोर से 3.21 लाख रुपए कीमत की 22 कैरेट सोने की अंगूठी चोरी हो गई। खास बात यह रही कि आरोपी असली अंगूठी की जगह शोकेस में नकली अंगूठी रख गया, जिससे चोरी का खुलासा करीब 10 दिन बाद हो सका। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। 
जानकारी के मुताबिक ब्लू स्टोन ज्वेलरी शोरूम में 17 मार्च को हुए ऑडिट के दौरान 17.6 ग्राम की अंगूठी नकली पाई गई। इसके बाद शोरूम संचालक ऋषभ दुबे ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में 5 मार्च को एक युवक अंगूठी बदलते हुए नजर आया। आरोपी बड़े ही शातिर तरीके से पहले अंगूठी देखता है, फिर एक कोने में जाकर जेब से रुमाल में रखी नकली अंगूठी निकालकर असली से बदल देता है। मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें संदेह शोरूम के पुराने कर्मचारी अभिषेक शर्मा पर गया। आरोपी वर्तमान में दिल्ली के एक ज्वैलरी शोरूम में काम कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए उसने यह चोरी की थी। उसे यह भी पता था कि शोरूम में कैमरे लगे हैं, बावजूद इसके उसने प्लान बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पकड़े गये आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->