sandhyadesh

नशामुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी जरूरी: विनोद सिंह

- नशामुक्ति रथ दे रहे हैं जन-जन को नशामुक्ति का संदेश
ग्वालियर। नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन भी ग्वालियर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशामुक्ति रथों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
इन नशामुक्ति रथों पर आकर्षक जिंगल्स, संदेश एवं देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नशामुक्ति संबंधी उद्बोधनों का प्रसारण किया जा रहा है, जिससे आमजन में सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। रथ शहर के विभिन्न वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा रहे हैं। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की टीमें भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर मंचन के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रही हैं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संयुक्त कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक विनोद सिंह ने बताया कि नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्वालियर जिले में नशामुक्त वातावरण निर्माण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से समाज के हर वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे जनआंदोलन का रूप दें।
इस अभियान में सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति, अहिंसा महिला एवं बाल कल्याण समिति, एनसीसी, एनएसएस एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से यह अभियान व्यापक स्तर पर सफलतापूर्वक संचालित किया रहा है। इसके साथ ही, विभिन्न स्थानों पर लोगों को नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया जा रहा है, जिसमें नागरिकों ने नशा न करने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज का निर्माण करना है। प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है और जनसहभागिता भी बढ़ती जा रही है। इस अवसर पर माधव महाविद्यालय एन.एस.एस. के प्रभारी डॉ॰ संजय पाण्डेय, रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम, सामाजिक समग्र विस्तार अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, पूनम शाक्य, सौरभ गर्ग, गिर्राज सिंह, आकाश खरे, हिमांशु माहॊर, अमित मण्डेलिया सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->