sandhyadesh

ग्वालियर के नवीन करेंगे आईपीएल में कमेंट्री

ग्वालियर । 28 मार्च से 31 मई तक खेले जाने वाली विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीज़न में ग्वालियर के नवीन श्रीवास्तव जियो हॉटस्टार पर हिंदी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री करेंगे. रेडियो शैली में बॉल टू बॉल होने वाली ऑडियो हिन्दी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री का उपयोग इंडियन साइन लैंग्वेज कमेंट्री के लिए होता है. विशेष रूप से मूक-बधिर क्रिकेट फैंस के लिए जियो हॉटस्टार की यह एक अनूठी पहल है। साथ ही ये ऑडियो हिन्दी कमेंट्री दृष्टि बाधित क्रिकेट फैंस के लिए भी उपलब्ध रहती है.
लगभग 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े ग्वालियर के नवीन श्रीवास्तव इसके पहले भी आईपीएल, विश्व कप और एशिया कप में जियो हॉटस्टार के लिए हिन्दी डिस्क्रिप्टिव कमेंट्री सुना चुके हैं। साथ ही पिछले तीन दशकों से आकाशवाणी, डीडी, नियो टीवी, जियो टीवी, बीसीसीआई, ईएसपीएन मोबाइल, हॉटस्टार डॉट कॉम, फैन कोड सहित विविध डिजीटल प्लेटफॉर्म पर कई डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मैचों में हिन्दी कमेंट्री करते रहे हैं, जो क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैचों की रेडियो शैली में कमेंट्री सुनना चाहते हों वे जियो हॉटस्टार एप पर लाइव मैच की सेटिंग्स पर जाकर ऑडियो ऑप्शन पर क्लिक करके इंडियन साइन लैंग्वेज और ऑडियो हिन्दी कमेंट्री का आनंद ले सकते हैं.

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->