sandhyadesh

ब्रेकिंग: रिश्वत का सिग्नल मिलते ही लोकायुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक दबोचा


ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ग्वालियर ने आज एक राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन को दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये दबोचा है। यह राशि राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन ने एक किसान ब्रकभान धाकड निवासी मचाकला देवरी खुर्द पोहरी शिवपुरी से जमीन का नक्शा सुधारने के लिये मांगी थी। आज अपरान्ह जैसे ही किसान ब्रकभान ने राजस्व निरीक्षक को दो हजार रूपये देकर लोकायुक्त की टीम को सिग्नल दिया तो टीम ने उसे तुरंत दबोच लिया। 
लेकायुक्त एसपी निरंजनलाल शर्मा ने बताया कि आवेदक ब्रकभान धाकड ने लोकायुक्त पुलिस को बताया था कि प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन राजस्व वृत पोहरी एवं निवासी सिद्धेश्वर कालोनी मेला ग्राउंड उसकी जमीन का नक्शा सुधारने के एवज में 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा है । आवेदक ब्रकभान ने पहले एक हजार रूपये प्रभारी राजस्व निरीक्षक को दे दिये थे। आज जैसे ही 27 मार्च को 2000 रूपये प्रभारी राजस्व निरीक्षक को उसके घर के नीचे दिये तभी लोकायुक्त टीम ने इशारा मिलते ही उसे दबोच लिया। 
लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह कुशवाह, निरीक्षक बलराम राजावत, अंजली शर्मा,प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाह, बलवीर, आरक्षक गण सुरेन्द्र सेमिल , विनोद शक्य, राजीव तिवारी, रवि सिंह आदि शामिल थे। 
रिश्वत लेने वाले प्रभारी राजस्व निरीक्षक देवेन्द्र जैन के विरूद्ध धारा 7 पीसी एक्ट 1988  संशोधित अधिनियम 2018 के तहत कार्रवाई की गई है। 

posted by Admin
777

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->