sandhyadesh

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

ग्वालियर|  शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा एक परिवार शुक्रवार अलसुबह तीन बजे बस स्टैंड के पास परशुराम चौराहे पर  हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चार लोगों की मौके पर तो एक की उपचार के दौरान मौत हुई है।  
जानकारी के मुताबिक परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 

इनकी मौत हो गई

  1. इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55)  
  2. लीला पति इंद्रजीत (52)  
  3. शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30)
  4. प्रीति कश्यप पति करण कश्यप (60) 
  5. शगुन पति शुभम 

ये हुए घायल

  1. प्रीति (20)  
  2. प्रियांश पिता शुभम (5)  
  3. आरव पिता शुभम (6)  
  4. अज्ञात

posted by Admin
333

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->