निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ

ग्वालियर। खेलो एमपी यूथ गेम्स की बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयाोजित की थी। जिसमें नगर निगम के द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर के 4 बॉक्सर एवं 01 बैडमिंटन खिलाडी ने पदक जीतकर नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर का मान बढ़ाया है।
 मध्यप्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन चैम्पियनशिप भोपाल और ग्वालियर में आयोजित हुई। प्रतियगोगिता में बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर का मान बढ़ाया है। जिसमें बॉक्सिंग में प्रिंस यादव, दामिनी शर्मा, अर्जुन तिवारी, परमजीत यादव ने पदक जीता। इसके साथ ही बैडमिंटन के खिलाड़ी अभिनव शर्मा ने पदक जीता। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निगम आयुक्त संघ प्रिय ने एकलव्य खेल परिसर में खेलने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही बैडमिंटन कोच हिमांशु चौधरी एवं बॉक्सिंग कोच संतोष अर्गल को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस मौके पर नगर निगम के अपर आयुक्त खेल प्रदीप सिंह तोमर, खेल अधिकारी बृजकिशोर त्यागी, अयोध्या शरण शर्मा एवं सहायक खेल अधिकारी जितेंद्र यादव भी उपस्थित थे। 

posted by Admin
176

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->