मध्य प्रदेश की टीम ने भी भाग लिया ।मध्य प्रदेश पैरा कबड्डी खिलाड़ी अनूप ,कप्तान ,जिला- भिंड, संजीव कोटिया ,उपकप्तान जिला ग्वालियर ,कुलदीप यादव ,जिला -ग्वालियर, गोविंद सिंह भदोरिया, जिला भिंड ,ओमप्रकाश अहिरवार, छतरपुर , नीरज -ग्वालियर, जितेद्र -दतिया ,प्रताप सिंह- जिला -ग्वालियर ,अर्जुन -दमोह प्रिस पांडे -भोपाल- मुकद्दर कुमार -धार , मनीष बालाघाट, सूरज सोनेवाल -छतरपुर ,पैरा कबड्डी टीम का हिस्सा रहे। इस टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और कांस्य पदक प्राप्त किया ।मध्य प्रदेश व्हील चेयर रगवी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष, ओ. पी. दीक्षित एवं अन्य खेल प्रेमियों ने सभी पैरा कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारत का परंपरागत खेल है जो ग्रामीण अंचल में आज भी जीवंत है ।स्वस्थ और सामर्थ्यवान भारत के लिए खेल अविभाज्य अंग हैं ।इससे न केवल दिव्यांगजन का समावेशन होता है बल्कि सामाजिक समरसता भी संवर्धित होती है।© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur