कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू
- श्री गिरिराज मंदिर के 41वें स्थापना दिवस पर हो रहा है आयोजन
ग्वालियर। ओल्ड हाईकोर्ट स्थित श्री गिरिराज मंदिर के 41वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार से श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन शुरू हो गया। कथा से पहले अचलेश्वर मंदिर से गिरिराज जी मंदिर तक कलश यात्रा भी निकली। कलश यात्रा में महिला एवं पुरुष पीले परिधान में भारी संख्या में शामिल हुए।
गिर्राज मंदिर के प्रधान पुजारी मनोज बुधौलिया एवं आचार्य रामजी शास्त्री ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के मुख्य यजमान परीक्षित पंजाबी समाज के प्रमुख समाजसेवी श्रीमती मधु नरेश तलुजा है। श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व शनिवार सुबह अचलेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें गिरिराज जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष (एडवोकेट) अरुण पटेरिया, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, पंजाबी परिषद चंबल संभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद, अशोक सहगल, ओमप्रकाश कथुरिया, नरेंद्र बत्रा, मोहित, हर्षित, आराम्भा तलुजा अनिल पुनियानी, महेंद्र भदकारिया, मीडिया प्रभारी राजू पंडित, किशोर जैन, राजेश शर्मा, सोहन सिंगल, हरिश्चंद्र गोयल, खेमराज जौहरी, आनंद शर्मा, कपिल मित्तल, पुजारी श्री प्रमोद तिवारी, उदित नारायण विदुआ, लव बुधौलिया सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुये। कलश यात्रा का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। तत्पश्चात दोपहर श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। प्रथम दिवस की कथा में महात्मा जी ने श्रीमद् भागवत की महिमा बताई और साथ ही भक्ति ज्ञान बैराग की महिमा का वर्णन किया। तत्पश्चात पंडित धुंधकारी के चरित्र का वर्णन किया।