IEEE INSPECT 2025 का ABV-IIITM ग्वालियर में सफलतापूर्वक समापन



ग्वालियर, भारत – 8 नवम्बर 2025: एबीवी-भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM) ग्वालियर के इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा IEEE के सहयोग से आयोजित 2nd International Conference on Intelligent Signal Processing and Effective Communication Technologies (INSPECT 2025) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा उद्योग विशेषज्ञों को एक सशक्त मंच प्रदान करता है, जहाँ उन्होंने सिग्नल प्रोसेसिंग, संचार प्रणाली तथा बुद्धिमान तकनीकों के क्षेत्र में नवीन शोध, नवीनतम रुझान एवं तकनीकी प्रगति पर विचार-विमर्श किया।

INSPECT 2025 को देश-विदेश से अत्यधिक उत्साहजनक प्रत्युत्तर मिला, जिसमें 1100 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। IEEE मानकों के अनुसार कठोर समीक्षा प्रक्रिया के पश्चात केवल 210 उच्च-गुणवत्ता वाले शोध पत्रों का चयन प्रस्तुतिकरण हेतु किया गया, जो इस सम्मेलन के शोध गुणवत्ता, नवीनता और अकादमिक श्रेष्ठता के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

यह सम्मेलन ABV-IIITM ग्वालियर के माननीय निदेशक प्रो. एस. एन. सिंह के संरक्षण में आयोजित किया गया, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन को सफल रूप से संपन्न किया जा सका।

INSPECT 2025 का संचालन जनरल चेयर डॉ. आई. ए. अंसारी एवं डॉ. विनल पटेल द्वारा किया गया, जिन्होंने तकनीकी गुणवत्ता, समन्वय और आयोजन के प्रत्येक चरण में महत्वपूर्ण नेतृत्व प्रदान किया।

सम्मेलन में डॉ. रघु प्रसाद, हेड, AI & RD, सेंटर फॉर एप्लिकेशन एंड रिसर्च, Carl Zeiss, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे और उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित भविष्य की तकनीकों पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। साथ ही प्रो. जी. एस. तोमर, चेयरपर्सन, IEEE मध्य प्रदेश सेक्शन, तथा प्रो. पी. के. जैन, प्रिंसिपल, RJIT ने भी अपनी उपस्थिति से सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

8 नवम्बर 2025 को वेलिडिक्टरी सेशन के साथ INSPECT 2025 का सफल समापन हुआ, जहाँ 210 चयनित शोध पत्रों में से 5 सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र को उनके वैज्ञानिक योगदान, नवीनता और तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कृत किया गया।

INSPECT 2025 ने बुद्धिमान सिग्नल प्रोसेसिंग एवं संचार तकनीकों के क्षेत्र में ज्ञान आदान–प्रदान, बहुविषयी सहयोग और प्रभावशाली अनुसंधान संवर्धन हेतु एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ की है।

posted by Admin
180

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->