sandhyadesh

मुरार सदर बाजार से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा सुगम यातायात के लिये शहर की प्रमुख सड़कों एवं बाजारों से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान ने बताया कि उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम अमले ने पूर्व विधानसभा अंतर्गत मुरार सदर बाजार, अग्रसेन चैराहा, चिक संतर एवं मुरार सब्जी मंडी पर यातायात अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की। इसके साथ ही दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया  गया। कार्यवाही के दौरान सहायक मदाखलत अधिकारी सतेन्द्र भदौरिया, मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।

posted by Admin
95

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->