जन परिषद के ब्यूटी पेजेंट में विदया जोशी बनीं मिसेज यूनिवर्स

महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से ,इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ पीपुल एवं जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में,  गत दिवस  ऑनलाइन ब्यूटी पेजेंट सीजन चार का फाइनल राउंड आयोजित किया  । प्रतियोगिता में चार विभिन्न कैटेगरीज में लगभग  31 प्रतिभागियों ने भाग लिया । संचालन महेंद्र जोशी एवं  नितिन श्रीवास्तव ने किया। मिस यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी आशिता कोचर एवं मिस यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी हर्षल बजाज, मिसेज यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी श्रीमती प्रगति सेठ एवं सिंधी फिल्मों की नायिका , 3000 से अधिक सम्मान प्राप्त एवं 23 मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त *करिश्मा मानी* की जूरी ने ,पूर्व में हुए दो राउंड और आज के फाइनल राउंड के बाद परिणाम इस प्रकार घोषित किए -

1.मिसेज यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी विजेता  ( डायनेमिक  पर्सनेलिटी ) सुश्री विदया जोशी पटेल ( यूएई)
2.मिसेज यूनिवर्स टाइटैनिक ब्यूटी विजेता  रनर अप ( चार्मिंग पर्सनेलिटी ) सुश्री दिव्या चौधरी ( आगरा )
3.,मिस यूनिवर्स  टाइटैनिक ब्यूटी उप विजेता  ( फोटोजेनिक पर्सनेलिटी)
सुश्री रागिनी द्विवेदी ( मुंबई )
4.मिसेज इंडिया टाइटैनिक ब्यूटी विजेता ( हंबल पर्सनेलिटी)
श्रीमती रुक्मणि गावड़े ( भोपाल )
5.लिटिल बेबी टाइटैनिक रॉकस्टार बेबी क्यारा ( भोपाल )

संस्था के संयोजक रामजी श्रीवास्तव एवं महासचिव अजय श्रीवास्तव नीलू ने सभी विजेताओं को बधाईयां संप्रेषित एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रगट किया।

posted by Admin
681

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->