समयबद्ध कार्यक्रम के तहत करें जनसुनवाई के आवेदनों का निराकरण: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर ।  जन-सुनवाई में जन सामान्य से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लें और समयबद्ध कार्यक्रम के तहत आवेदनों का निराकरण करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जन सामान्य को अपने कक्ष में बुलाया और एक – एक कर सभी की समस्यायें सुनीं। इससे पहले हर बार की तरह स्व. टी. धर्माराव सभागार में भी जन-सुनवाई हुई। 
मंगलवार को हुई कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में 124 लोगों की सुनवाई हुई। जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 124 आवेदनों में से 58 आवेदन दर्ज किए गए। शेष 66 आवेदन सीधे ही संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिये दिए गए। हर बार की तरह इस बार की जन-सुनवाई में भी जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम कराया गया। साथ ही जमीन संबंधी समस्याओं को जल्द से जल्द निराकृत करने के लिये संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया गया। जन-सुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम व श्री टी एन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेश कुमार बरहादिया, श्री विनोद सिंह व श्रीमती वंदना जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी जन सामान्य की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की। 

posted by Admin
91

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->