- स्वागत कार्यक्रम को कार्यकर्ता दिव्यता और भव्यता प्रदान करेंगे: राजौरिया
ग्वालियर । भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 17 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेन तिरूपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ग्वालियर आ रहे हैं । इस अवसर पर उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
हेमंत खंडेलवाल रेलवे स्टेशन से थाना रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल आनंद भोज, बस स्टैंड तिराहा, डी.बी मॉल, होटल चंद्रलोक, होटल चोटीवाला, मिलन एन.सी.सी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, यूनेस्को म्यूजिक, न्यू रेस्ट हाउस गेट, होटल तानसेन, सिटी सेंटर गेंट्री के नीचे, सेंट्रल पार्क होटल, कोठारी संस, वुडलैंड शोरूम, जीवन ज्योति नेत्रालय, बीबा शोरूम, होटल फॉर्च्यूना, फॉरेंसिक ऑफिस, एस.पी. ऑफिस मेन गेट, एसपी ऑफिस गेट नं 2, आकाश कोचिंग एच.डी.एफ.सी, आई.सी.सी बैंक, अलकनंदा टावर, स्केचर्स शोरूम, मेट्रो शोरूम, श्री हनुमान जी मंदिर, राजमाता चौराहा, अटल सभागार गेट से होते हुए अटल सभागार पहुंचेंगे। इन स्थानों पर विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया जावेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियों के लिए भाजपा की जिला बैठक संपन्न हुई । बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का यह प्रवास संभागीय केन्द्रों पर हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक व गरिमापूर्ण होना चाहिए। स्वागत कार्यक्रम के लिए आप सब घर-घर एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी के आगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 500 दुपहिया वाहन से आगे चलेंगे । बैठक में विनय जैन, विनोद शर्मा राजू पलैया, वेद प्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, देवेश शर्मा, कमल माखीजानी, मनोज तोमर, सुमन शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश अग्रवाल, मुन्नालाल गोयल, राकेश जादौन, हरिपाल, जवाहर प्रजापति, उदय अग्रवाल, किशन मुद्गल, अशोक जादौन, जितेन्द्र गुर्जर, राजेश दुबे, राकेश माहौर, विवेक जोशी, राकेश खुरासिया, मीना सचान, प्रतीक तिवारी, नीलिमा शिंदे, मुलायम यादव, डॉ राकेश बाथम, संतोष गोडयाले, अली अहमद, धर्मेन्द्र नायक, डा मुकेश चतुर्वेदी, जय बाथम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।