स्मृति शेष: ग्वालियर की बहू थी शैफाली जरीवाला

कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला के असामय निधन की खबर से मैं दुखी हूं. शैफाली गुजरात की बेटी लेकिन ग्वालियर की बहू थी. अपने जमाने के चर्चित शराब कारोबारी स्वर्गीय गुलजार सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी थी शैफाली. ये रिश्ता हालांकि कुल पांच साल चला, किंतु रिश्ता तो रिश्ता होता है. शैफाली के ससुर सरदार गुलजार सिंह का अच्छा खासा रसूख था. लेकिन उनके बेटों ने शराब कारोबार को अपनाने के बजाय संगीत को कैरियर बनाया और यहीं इनको शैफाली मिली. सरदार गुलजार सिंह इस शादी से खुशश नहीं थे लेकिन बेटे की खुशी के सामने वे झुके. गुलजार को पता था कि ये शादी चलेगी नही, और हुआ भी वही. पांच साल में ही ये शादी टूट गई.
मुझे सरदार गुलजार सिंह ने ही शैफाली से मिलाया था. सोणी लडकी थी, लेकिन वो गुलजार के परिवार को गुलजार नहीं कर पायी. शैफाली ग्लेमर की दुनियां में ध्रुव तारे की तरह चमकी और पुच्छल तारे की तरह लुप्त भी हो गई. शैफाली ने म्यूजिक वीडियो भी बनाए और कुछ फिल्मों में भी काम किया था. शैफाली के हिस्से में छोटा आकाश आया. मेरी बेटी की उम्र की थी शैफाली. उसमें प्रतिभा, संघर्ष और काम के प्रति समर्पण की कोई कमी नहीं थी. लेकिन उतावलापन उसे ले डूबा.
शेफाली जरीवाला को 2002 में म्यूजिक वीडियो "कांटा लगा" से व्यापक प्रसिद्धि मिली, जिसके बाद उन्हें "कांटा लगा गर्ल" के नाम से बने एक म्यूजिक एलबम से.शेफाली का जन्म अहमदाबाद,  में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उन्होंने जमनाबाई नरसी स्कूल, गुजरात से स्कूली शिक्षा पूरी की और सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आनंद, गुजरात से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. की डिग्री हासिल की।शैफाली इंजीनियर बनने के बजाय कांटा गर्ल बन गई.2002 में "कांटा लगा" म्यूजिक वीडियो में उनकी बोल्ड परफॉर्मेंस ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने "कभी आर कभी पार रीमिक्स" (2002), "माल भरी आहे – डीजे हॉट रीमिक्स" (2004), और "प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया" (2006) जैसे अन्य म्यूजिक वीडियो में काम किया।फिल्म और टीवी: उन्होंने बॉलीवुड फिल्म "मुझसे शादी करोगी" (2004) में एक छोटी भूमिका निभाई और कन्नड़ फिल्म "हुडुगारु" (2011) में भी नजर आईं। 2018 में उन्होंने ALT बालाजी की वेब सीरीज "बेबी कम ना" में  मुख्य भूमिका निभाई और "बू सबकी फटेगी" में भी दिखाई दीं। इसके अलावा, उन्होंने रियलिटी शो "बूगी वूगी" (2008), "नच बलिए 5" और "नच बलिए 7" में अपने पति पराग त्यागी के साथ हिस्सा लिया। 2019 में वह "बिग बॉस 13" में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल हुईं। 2024 में वह टीवी शो "शैतानी रस्में" में भी दिखाई दीं।
शेफाली इंस्टाग्राम (@shefalijariwala) पर सक्रिय थीं, जहां उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर्स थे, और ट्विटर (@shefalijariwala) पर उनके करीब 125.9k फॉलोअर्स थे।उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और मां का नाम सुनीता जरीवाला है, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत थीं। उनकी एक बहन, शिवानी जरीवाला, दुबई में रहती हैं। शेफाली ने 2004 में मीट ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की, लेकिन 2009 में तलाक हो गया। उन्होंने हरमीत पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया था। बाद में, 12 अगस्त 2014 को उन्होंने टीवी अभिनेता पराग त्यागी से शादी की
शेफाली ने एक साक्षात्कार में बताया था कि 15 साल की उम्र में उन्हें पहली बार मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता के कारण ये दौरे बढ़ते थे, लेकिन व्यायाम और जीवनशैली में बदलाव से वह दौरे से मुक्त रही थीं और अवसाद से भी जूझती थीं। 
एक बार शेफाली ने मुझे बताया था कि इनसान केक्षबाद उसे कुत्तों से बहुत प्यार  है.उनके पास एक पग था। उनके पास पीठ पर एक दिल के आकार का टैटू और बाएं हाथ पर पक्षियों का टैटू था।2016 में उन्होंने अपनी बहन के साथ दुबई में एक प्रोफेशनल ट्रेनिंग और कोचिंग कंपनी, WYN, शुरू की थी।"कांटा लगा" के लिए उन्हें मात्र 7000 रुपये मिले थे, और इस गाने के लिए उन्हें अपने पिता को मनाना पड़ा था, क्योंकि वह एक शैक्षणिक परिवार से थीं।शेफाली जरीवाला की अचानक मृत्यु ने उनके प्रशंसकों और मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर पैदा कर दी। उनकी विरासत एक पॉप कल्चर आइकन के रूप में हमेशा याद की जाएगी।ग्वालियर की बहू शैफाली को विनम्र श्रद्धांजलि.
@राकेश अचल

posted by Admin
634

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->