मदाखलत अमले ने सिटी सेंटर से 53 मकानों के रैंप हटाए
ग्वालियर। शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने निगम के मदाखलत अमले ने क्षेत्र क्रमांक 14 के अंतर्गत वार्ड 29 स्थित कुंदन नगर सिटी सेंटर क्षेत्र से स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की । इस दौरान लगभग 53 मकानों के सड़क की ओर बने रैंप हटाए गए।
नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क एवं आवागमन में बाधक बने रैंप को हटाया, जिससे सड़क पर उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना तथा नागरिकों को आवागमन में होने वाली असुविधा से राहत दिलाना है। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चैहान एवं मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सहित संबंधित अमला उपस्थित रहा।