सेहत का खजाना बना विवि
यूं तो जीवाजी विश्वविद्यालय अंचल का सबसे पुराना उच्च शैक्षिक संस्थान है मगर इनदिनों ये सेहत के खजाने के रूप में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। इस संस्थान का हरियाली से आच्छदित हो चुका परिसर जहां हर रोज मार्निंग वाक करने वालों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। यहां सुबह-शाम आने वाले लोगों को यहां की हरियाली भा रही है। हर रोज यहां सुबह-शाम आ रहे लोगों को जहां शुद्ध हवा मिल रही है वहीं विवि का खेल विभाग भी इस परिसर में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने में जुटा है। परिसर में बने कई मार्ग तो घने पेड़ों से इतने ढंके हुए है कि यहां आने वाले लोगो घंटों यहीं पर बैठकर अपनी सेहत को बेहतर करने में जुटे रहते हैं। इस परिसर को प्लास्टिक व प़ालीथिन मुक्त क्षेत्र बनाने में विवि प्रबंधन ने कई अहम कार्य किए हैं।