दफ्तर नदारद, मुखिया मौजूद

राजनीति भी अजब है। विकास के दावे अब हकीकत बयां कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की राजनीति में खासी धमक रखने वाले अंचल के दो बड़े नेता सरकारी पद पर बैठे हैं। मगर उनके विभाग व उससे जुड़े कार्यालय पहचान खोते जा रह है। सिटी सेंटर स्थित दूरसंचार विभाग का अत्याधुनिक भवन अब एक केंद्रीय बैंक के रूप में तब्दील हो चुका है। इस विभाग के मुखिया केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया है। दूरसंचार विभाग के इस भवन में एक वक्त विभाग का बड़ा स्टाफ बैठा करता था। यहीं से विभाग अपनी योजनाओं को आमजन के लिए सुलभ कराता था लेकिन अब इस भवन के मुख्य गेट पर जड़ा इस बैंक का बोर्ड विभाग की विफलता को दर्शा रहा है। यही हाल कुछ और विभागों के भी है जिनमें साडा का दफ्तर भी है जो सिटी सेंटर से तब्दील होकर मोतीमहल पहुंच गया है। ऐसे में लोग सवाल उठाने लगे हैं कि जब विभाग के दफ्तर का अता-पता नहीं तो इनके मुखिया का औचित्य क्या है।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->