भारत संचार निगम लिमिटेड में 26 अक्टूबर से मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह


ग्वालियर। भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय, प्रधान महाप्रबंधक बिजनेस एरिया ग्वालियर में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। केन्द्रीय सतर्कता आयोग एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी बीएसएनएल दिल्ली के दिशा निर्देशानुसार हर वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाता हैl
इसी तत्वाधान में प्रधान महाप्रबंधक (सतर्कता) जयंत राजदीन मध्य प्रदेश परिमंडल कार्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश के समस्त बिजनेस एरिया मनाया जाना है l इस संबंध में उप मंडल अभियंता सतर्कता उमेश कुमार आर्य ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सतर्कता शपथ के साथ होगा, जिसे प्रधान महाप्रबंधक दूरसंचार बिजनेस एरिया ग्वालियर, राजेश कुमार द्वारा दिलाया जाएगा। BSNL logo के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के संदेश का वाचन भी किया जाएगा। सप्ताह भर विभिन्न कार्यशालाओं और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बीएसएनएल के विभिन्न कार्यालयों और दूरभाष केंद्रों पर बैनर व पैम्पलेट लगाए गए हैं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन 1 नवंबर को होगा।

posted by Admin
15

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->