अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐरन का किया स्वागत
ग्वालियर। देश के 120 शहरों में कार्यरत संस्था अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा स्थानीय होटल में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन का अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
परिचय सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन के द्वारा बीते वर्षों से युवक युति परिचय सम्मेलन आयोजित कर समाज जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में समाज के अन्य क्षेत्र में भी विशेष योगदान दिया जा रहा है। अभी हाल में अचलेश्वर न्यास के न्यासी अध्यक्ष के पद पर विजयी हुए हैं। इसके चलते कार्यक्रम में फूल-मालाओं से हार्दिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजन में समाज के बुजुर्ग, महिला मंडल एवं युवा वर्ग मौजूद रहा। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से समाज में एकता बढ़ती है और वैवाहिक संबंधों में सुगमता आती है।