लंबी आयु और अधिक आक्सीजन देने वाले पौधे लगाएंः हितानंद शर्मा

ग्वालियर। पौधा लगाना एक पुण्य कार्य है। आपके संकल्प जितने मजबूत होंगे, उतने ही जल संरक्षण और पौधारोपण जैसे अभियान सफल होंगे। यह निर्मल और अविरल अभियान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शनिवार को मुरार नदी पर जल संरक्षण एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही। 
संगठन महामंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमें ज्यादतर वे पौधे लगाने चाहिए जिनकी आयु लंबी हो और जो अधिक आक्सीजन देते हों। उन्होंने कहा कि हम पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करें। हम पौधों का संरक्षण करेंगे तो वे बड़े पेड़ बनकर हमें आॅक्सीजन देंगे। उन्होंने कहा कि समाज में सफलता के लिए नहीं सार्थकता के लिए काम करना चाहिए। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी विजय दुबे, लोकेन्द्र पाराशर, अरुण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, श्रीमती सुमन शर्मा, किशन मुदगल, केशव पाण्डेय, विनय जैन आदि उपस्थित रहे।     

posted by Admin
767

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Ankit Singhal