MPCCI चुनाव : कोषाध्यक्ष प्रत्याशी मनोज अग्रवाल 'बाबा' ने किया व्यापक जनसंपर्क

ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (MPCCI) के आगामी चुनाव के अंतर्गत कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल 'बाबा' ने मंगलवार को बसंत विहार, पड़ाव एवं तानसेन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापारिक जनसंपर्क किया।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को जाना तथा चेंबर को अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं व्यापारी हितों के प्रति समर्पित बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। श्री अग्रवाल ने कहा कि MPCCI व्यापारियों की सबसे मजबूत आवाज है और इसके माध्यम से प्रत्येक व्यापारी की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगामी चुनाव में व्यापारियों से समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करने की अपील भी की। जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापारियों ने मनोज अग्रवाल 'बाबा' का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें अपना समर्थन देने का विश्वास दिलाया। 

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->