जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई की
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने मंगलवार को प्राधिकरण के सभाकक्ष में जनसुनवाई की। श्री गुप्ता प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कार्यालय में बैठे। जनसुनवाई में आने वाले हितग्राहियों का उपाध्यक्ष गुप्ता ने मौके पर ही समाधान किया और कुछ प्रकरणों में अगले मंगलवार की तिथि दी।
सुधीर गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि प्राधिकरण कार्यालय में समस्या लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों का तत्काल निराकरण किया जाये और नामांकन प्रकरणों में भी तत्काल कार्रवाई की जाये।
रजिस्ट्री भी आनलाइन कराई
एक चोट ग्रस्त महिला की मंगलवार को रजिस्ट्री भी उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता के प्रयासों से तत्काल कराई गई। संपदा अधिकारी बृजेश शर्मा ने इस मामले में विशेष पहल की। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक, भूखंड प्रभारी संदीप तिवारी, मनोज माथुर, अशोक इंग्ले व अन्य कर्मचार उपस्थित थे।