ग्वालियर। क्षेत्र का विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता जैसी सुविधाएं प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों का अधिकार हैं। इसी उद्देश्य के साथ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यह विचार कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने एम.आई.सी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती लक्ष्मी सुरेश गुर्जर के साथ वार्ड क्रमांक 27 के मथुरा प्रसाद के बंगले से सी.सी. रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस सड़क का निर्माण लगभग 11 लाख 60 हजार रुपये की लागत से कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।कार्यक्रम में प्रतीक जैन (लालू जैन), राहुल गुर्जर, हरीबाबू जाट, अमरेश गुर्जर, कृष्णा गुर्जर, जसवंत सेजवार, दशरथ सिंह, संजय जैन, बल्लू पंडित, अलाउद्दीन खान, रफीक खान, राजेंद्र पाल, रामलाल बाथम, ब्रजेश धानुक, जीतू वर्मा, जुगल अरोरा, कपिल मंडेलिया, मनीष कैथेले सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।