अपर आयुक्त तोमर ने किया साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
ग्वालियर । अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने उपनगर ग्वालियर में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर मिलने पर संबंधित जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ का 5-5 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त प्रदीप तोमर ने सुबह सुबह उपनगर ग्वालियर के वार्ड 3 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौरीशंकर स्कूल के पास कचरे के ढेर पाए गए तथा डिवाइडर रोड पर मिट्टी जमा होना पाया गया, जो संबंधित क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में लापरवाही एवं कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उक्त लापरवाही के दृष्टिगत संबंधित वार्ड के जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ का 05-05 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए तथा निर्देशित किया क्षेत्र में कहीं भी कचरा ठिया न दिखे अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।