भक्त को स्वयं ढूंढते हुए आ जाते हैं भगवान: शास्त्री
महलगांव करौलीमाता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छंठवा दिन
ग्वालियर। यदि ह्रदय में विनम्रता का भाव नहीं हैं। भगवान की भक्ति नहीं हैं तो आप कितने ही विद्वान हों, वो विद्वता किसी काम की नहीं। विद्वान तो रावण भी था,लेकिन हम उसे पूजते नहीं हैं, क्योंकि वह अंहकारी था। भगवान की भक्ति से साथ विनम्रता भी जरूरी है। यह विचार पं पवन शास्त्री ने महलगांव करौली माता मंदिर में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के छंठवे दिन सोमवार को व्यक्त किए। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने व्यास पीठ का पूजन किया।
उन्होंने कहा कि जो अपने ज्ञान के आगे किसी को कुछ न समझे,ऐसा ज्ञानी होना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि हम भगवान को जिस भाव से भजते हैं, वे हमें उसी रूप में प्राप्त होते हैं। कोई सखा भाव से तो कोई पुत्रवत उन्हें प्रेम करता है। भाव कोई भी हो, भगवान भक्त से जरूर प्रसन्न होते हैं। जिसके ह्दय में भक्ति आ जाती है, उन्हें फिर भगवान को ढूंढना नहीं पड़ता है, भगवान स्वयं अपने भक्त को ढूंढते हुए आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जप,तप,व्रत यज्ञ करने से भगवान नहीं मिलते हंै,लेकिन भक्ति सध हो जाती है और भक्ति से विनम्रता आ जाती है। उन्होंने बताया कि उद्घभ ज्ञानी थी, लेकिन उनमें भक्ति जगाने के लिए श्रीकृष्ण ने गोपियों के पास भेजा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जब तक गोकुल में रहे उन्होंने पैरों में पादुका और सिले हुए वस्त्र नहीं पहने। कं स वध की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण सारे संसार का भार लेकर कंस पर कूदे, जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई। इस मौके पर गिर्राज शर्मा, विवेक शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।