डिप्टी सीटीआई नीरज त्रिपाठी सहित ब्राह्मण कर्मवीरों को सकल ब्राह्मण महासमिति ने सम्मानित किया

 महामना एवं अटल जयंती पर सकल ब्राह्मण महासमिति दो दिवसीय कार्यक्रम करेगी, बैठक 31 को होगी 
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, विजय कब्जू, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर स्टेशन पर ईमानदारी के प्रतीक, विदेशों में ब्राह्मणों का गौरव बढ़ाने वाले रेलवे के डिप्टी सीटीआई  नीरज त्रिपाठी को सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा संयुक्त महामंत्री मनोज त्रिपाठी ने अंगवस्त्र, श्री फल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पड़ाव पर मध्यप्रदेश बार स्टेट कौंसिल में सबसे कम उम्र में विजय प्राप्त करने वाली कुमारी प्रतीका पाठक, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव मिश्रा एडवोकेट, दिनेश शुक्ला एडवोकेट, एवं श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक लोक न्यास में मुख्य न्यासी पर सर्वाधिक मतों से विजई रहे महेश मुदगल जी को सकल ब्राह्मण महासमिति के डॉ ओ एन कौल, गिरिराज गुरुजी, महेश मिश्रा, शशि कांत दीक्षित, विजय कब्जू ने सम्मानित श्रीफल, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र भेंट कर कर्मवीर से सम्मानित किया। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न श्री अटल बिहारी धन्नो वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम को अंतिम देने हेतु सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर दोपहर 3:30 बजे बैठक अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में सभी से भाग लेने की अपील की है। संचालन देवेन्द्र कुमार पाठक, डॉ मुन्नालाल शर्मा ने किया। आभार सुधा दीक्षित ने माना। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री

posted by Admin
25

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->