नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डीबी मॉल में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत सेंट टेरेसा स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता का महत्व समझाया तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की प्रभावी प्रस्तुति ने स्वच्छता के प्रति नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। नगर निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने तथा स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की IEC टीम के सहयोग से आयोजित इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने जनजागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->