जीवाजी क्लब में सदस्यों को लुभाने पार्टियों का दौर शुरू
ग्वालियर। जीवाजी क्लब के चुनावों की घोषणा के साथ ही अब क्लब के सदस्यों को लुभाने का दौर शुरू हो गया है। क्लब के उपाध्यक्ष पद पर लड़ने की अभिलाषा रखने वाले एक मराठा प्रत्याशी ने गत रात्रि अपने कुछ चहेते सदस्यों को वेज, नानवेज व सुरा की अनलिमिटेड पार्टी दी। पार्टी को लेकर उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के अभिलाषी बेहद खुश थे।
लेकिन उनकी यह पार्टी अब उन्हीं के लिये परेशानी बन सकती हैं। पार्टी की खबर लीक हो गई है और पार्टी में नहीं बुलाये गये जीवाजी क्लब सदस्य नाराज है। उनका कहना है कि अब साहब को पार्टी में वेज, नानवेज उड़ाने वाले ही वोट देंगे।