जेएएच डीन के साथ अभद्रता पर नर्सिंग छात्रों में आक्रोश, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

ग्वालियर। जयारोग्य चिकित्सालय के डीन डॉ. आर.के. धाकड़ के साथ हुई कथित थप्पड़ मारने की घटना की नर्सिंग छात्र संगठन, मप्र ने कड़ी निंदा की है। इस घटना से व्यथित होकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। 
संगठन के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि डीन डॉ. धाकड़ सर ने हमेशा दिन-रात मरीजों की सेवा की है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के प्रति उनका व्यवहार संवेदनशील रहा है। इतने बड़े पद पर होने के बावजूद उनका व्यक्तित्व सरल और सेवाभाव से परिपूर्ण है। उन्होंने  कहा कि चिकित्सक के साथ हिंसा किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। विवाद होने पर कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए। प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

posted by Admin
18

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->