हनुमान नगर युवा समिति एवं मशीनरी संघ का 33 वे नवदुर्गा महोत्सव मैं मच रही धूम
*आज हुआ हवन एवं विशाल भंडारा*
ग्वालियर 19 अक्टूबर सोमवार को शिवाजी मार्ग नंबर 1 रुद्राक्ष मंदिर के पास हनुमान नगर युवा समिति एवं मशीनरी संघ द्वारा 33वां नवदुर्गा महोत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन समाज की बिरादरियों द्वारा एवं भक्तों द्वारा रात्रि 8:00 बजे जगदंबे कीआरती में श्रद्धालुओं का आना निरंतर चल रहा है, जिसमे पंजाबी परिषद चंबल संभाग, पंजाबी सेवा समिति, एवं पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की आरती की जा रही है जिसमें पंजाबी परिषद चंबल संभाग के अध्यक्ष कन्हैयालाल आनंद, अशोक सहगल, हरीश सहानी राजवीर खुराना, पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा, अशोक सुनेजा एवं पंजाबी परिषद समिति के सचिव गोपाल कृष्ण सूरी, रश्मि सूरी, आदि पंजाबी समाज सेवा मां के भक्त भारी संख्या में उपस्थित होकर मां की पूजा अर्चना एवं आरती मैं उपस्थित हुए आज प्रातः मां के भवन में हवन एवं कन्या भोज के साथ भंडारा संपन्न हुआ, जिसमें पूजा अर्चना पंडित द्वारकानाथ शर्मा ने कराई मीडिया प्रभारी राजू पंडित