स्वदेशी मेले का शुभारंभ आज, देशभर के उत्पादों के सजेंगे स्टॉल



नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे अध्यक्षता, कश्मीरी लाल होंगे मुख्य अतिथि; संध्या राय, बालकृष्ण भरतिया सहित कई हस्तियां रहेंगी मौजूद




ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित स्वदेशी मेला-दीपोत्सव 2026 का शुभारंभ बुधवार शाम 6 बजे होगा। स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल मुख्य अतिथि होंगे, जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण भरतिया समारोह गौरव के रूप में मौजूद रहेंगे। सांसद संध्या राय सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी में शुरू होने वाला यह मेला 4 नवंबर तक चलेगा।

मेला संयोजक आरपी माहेश्वरी, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन और कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि शुभारंभ समारोह में संत ऋषभ देवानंद महाराज, स्वदेशी मेला प्रमुख साकेत सिंह राठौर, विभाग सह संघ चालक रवि अग्रवाल, क्षेत्र संगठन मंत्री केशव दुबोलिया और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया भी शामिल होंगे।
 ऋषभदेवानंद महाराज ने किया स्वदेशी ग्राम का निरीक्षण 
 स्वदेशी मेला परिसर में बनाए गए स्वदेशी ग्राम का मंगलवार शाम लाल टिपारा आदर्श गौशाला के संत ऋषभदेवानंद महाराज ने निरीक्षण किया। यहां ग्राम्यश्री की झलक देखने को मिलेगी. साथ ही सैलानी देशी पकवानों का लुत्फ उठा सकेंगे।

मेले में दिखेगी देशभर की हस्तकला

मेले में देशभर के हस्तशिल्प और हस्तकला उत्पादों के साथ खादी, हैंडलूम, स्वदेशी खाद्य पदार्थ, आयुर्वेदिक सामग्री, कृषि एवं जैविक उत्पादों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। यहां विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक उत्पादों के साथ भारतीय कारीगरों और उद्यमियों के हुनर को देखने और खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ नीम करोली बाबा पर आधारित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

आयोजकों के मुताबिक, मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति से जुड़े आयोजन और मनोरंजन के कार्यक्रम होंगे। आयोजन का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ भारतीय कला, संस्कृति और उद्यमिता को मंच उपलब्ध कराना है। स्वदेशी जागरण मंच ने शहरवासियों से परिवार सहित मेले का आनंद उठाने और स्वदेशी वस्तुओं के स्टाल पर आकर खरीदारी करने की अपील की है।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->