स्वदेशी मेले में होगी भजन क्लबिंग व लक्ष्मीबाई महानाट्य का मंचन

 -देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक समिति की बैठक
ग्वालियर। स्वदेशी जागरण मंच, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) एवं मेला प्राधिकरण के सहयोग से ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव 2026 स्वदेशी मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मेले में आने वाले सैलानियों के मनोरंजन के लिए नियमित रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें इस्कॉन की भजन संध्या और जेन जी के लिए भजन क्लबिंग प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके साथ ही नाट्य निर्देशक चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार के निर्देशन में लक्ष्मीबाई महानाट्य का मंचन भी किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सोमवार शाम मेला परिसर स्थित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यालय में स्वदेशी मेला युवा आयाम के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू) की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें मेले के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और उनकी तैयारियों पर चर्चा की गई।

गौरतलब है कि स्वदेशी उत्पादों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे इस मेले में 500 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें स्वदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी भाग लेंगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री भी होगी। दीपोत्सव-2026 नाम से आयोजित इस मेले का शुभारंभ 21 अक्टूबर को होगा।

भजन क्लबिंग से जुड़ेगी युवा पीढ़ी

स्वदेशी मेले में जेन जी यानी युवा पीढ़ी के लिए भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें भक्ति संगीत को आधुनिक संगीत शैली के साथ प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे युवा भजनों के जरिए आध्यात्मिक अनुभव ले सकेंगे। इसके साथ इस्कॉन की भजन संध्या भी होगी।

बैठक में देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर,रामू. कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, अशोक जैन, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन (बाबा), स्वदेशी मेला के संयोजक आरपी माहेश्वरी, आदेश शर्मा, शैलजा कुशवाह, राजीव जैन, एसके गुप्ता, परमानंद त्यागी, एमके जैन, मुकेश अग्रवाल, अजय चोपड़ा, अमित सेठी, नरेंद्र सिकरवार, ललित गांधी, योगेश मित्तल, सचिन राजपूत, सौरभ खंडेलवाल, चिराग अग्रवाल, मीडिया संयोजक कमल किशोर अग्रवाल और गिरीश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

posted by Admin
44

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->