दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बंधाया ढांढस

- मृतकों के परिजनों को सौंपी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दिवंगतों को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
ग्वालियर। जिले की सातऊ ग्राम पंचायत स्थित शीतला माता मंदिर के समीप शनिवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। इस कठिन घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के निवास पर पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद भारत सिंह कुशवाह, अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष (शहर) जयप्रकाश राजौरिया और भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मृतकों के निवास पर पहुँचे। सभी ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से तात्कालिक सहायता के रूप में 10 मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक भी सौंपे। 
इन परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री
शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में दिवंगत स्व. सरला तोमर (गुड़ीगुड़ा का नाका), स्व. दिव्यांशु कुशवाह (महेशपुरा, सिकंदर कंपू), स्व. सतेन्द्र सिंह गुर्जर (महलगांव), स्व. प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (ठाठीपुर चौहान प्याऊ), स्व. नीतेश (निकेश) उर्फ रितेश (दुल्लपुर), स्व. हेमंत राठौर (शिवनगर गदाईपुरा), स्व. पवन राठौर (गदाईपुरा), स्व. लव त्यागी (गदाईपुरा), स्व. अमन त्यागी (गदाईपुरा) एवं स्व. अशोक त्यागी (गदाईपुरा) के निवास पर पहुँचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिजनों को सांत्वना दी। 


posted by Admin
62

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->