हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करानाः मुख्यमंत्री डा यादव

ग्वालियर। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। आवश्यकता पड़ने पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी, लेकिन घायलों को हरसंभव बेहतर उपचार मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है। चिकित्सकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकांश घायलों की स्थिति में पहले की तुलना में सुधार है। हालांकि, एक-दो गंभीर मरीजों की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यह बात मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने ट्रामा सेंटर में घायलों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहीं। 
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, घटना की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं और पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है। इस घटना के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। सरकार प्रत्येक घायल व्यक्ति और उसके परिवार की चिंता करती है। प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को समझा जा रहा है और जरूरत के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।  हमारा संकल्प है कि प्रत्येक घायल को समय पर बेहतर उपचार, प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद और इस घटना के दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यहां बता दें कि ग्वालियर में बीती रात हुई घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए मुख्यमंत्री डा. यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद भारत सिंह कुशवाह, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ अस्पताल पहुंचे थे।  

posted by Admin
67

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->