श्री अग्रवाल महासभा, ग्वालियर ने जताया आभार एवं हृदय से धन्यवाद
प्रिय समाजबंधुओं,
श्री अग्रवाल महासभा, ग्वालियर द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य अग्रसेन मेले को सफल, शानदार एवं यादगार बनाने में अपना अमूल्य सहयोग, समय और सहभागिता प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं, बच्चों, अतिथिगण, विशेष सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी के उत्साह, सहयोग और अपनत्व ने इस आयोजन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। मेले में सजे माँ महालक्ष्मी, कैला मैया, खाटू श्याम जी एवं महाराजा अग्रसेन जी के भव्य दरबार, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा-डांडिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने समाज की एकता, संस्कृति और प्रतिभा का सुंदर परिचय दिया।
यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकजुटता, परंपरा और आपसी प्रेम का उत्सव था। इस सफलता का श्रेय आप सभी को जाता है।
श्री अग्रवाल महासभा की ओर से सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद। आशा है कि भविष्य में भी आपका स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन इसी प्रकार मिलता रहेगा।
सादर आभार एवं धन्यवाद!
*सुरेश बंसल*
*अध्यक्ष*
*श्री अग्रवाल महासभा*, ग्वालियर