जेके टायर के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट एचआर पी. कुलकर्णी का अंतिम संस्कार हुआ, उठावनी सोमवार को
इंदौर। जेके टायर बानमोर के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट एचआर और वर्तमान में धार पीथमपुर में वीवा फैशन कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट एचआर पी. कुलकर्णी का रविवार को इंदौर स्थित रामबाग मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. श्री कुलकर्णी को उनके पुत्र पार्थ ने मुखाग्नि दी। स्व. कुलकर्णी को उद्योग जगत की हस्तियों, राजनैतिकज्ञों, समाजसेवियों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
यहां बता दें कि स्व. कुलकर्णी का कार्डियक अरेस्ट आने से शनिवार को ग्वालियर में दुखद निधन हो गया था। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को इंदौर ले जाया गया। जहां रविवार को उनको अंतिम विदाई दी गई। इंदौर के रामबाग मुक्तिधाम में स्व. कुलकर्णी का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्व. कुलकर्णी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। स्व. कुलकर्णी की उठावनी सोमवार 12 अक्टूबर को सायं 4 से 6 बजे तक 198, लोकमान्य नगर, इंदौर में आहूत की गई है।