महाराजा अग्रसेन, गुरु हरगोबिन्द जी का चित्र का अनावरण किया
अचलेश्वर पर पुलिस चौकी को लेकर हिंदू महासभा ने सीएम को पत्र लिखा
ग्वालियर । हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की पुख्ता सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने एक घंटा धरना देकर सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है । ग्वालियर किले पर 52 हिंदू राजाओं को मुगल शासक से मुक्त कराने में गुरु हरगोबिन्द साहिब जी ने आज के दिन कार्य किया जिसे दाता बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। किले पर उसी स्थान पर दाता बंदी छोड़ गुरूद्वारा बनाया।एवं महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर महाराजा अग्रसेन जी एवं गुरु हरगोबिन्द जी का चित्र का अनावरण हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामबाबू सेन, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म दत्त पाण्डेय, युवा जिला अध्यक्ष आनंद माहौर , जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, हेमराज जाटव, युवा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बरेलिया, रामबाबू शर्मा किया। संचालन हेमराज जाटव, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने किया । आभार लोकेश शर्मा ने माना । लोकेश शर्मा जिला अध्यक्ष, अखिल भारत हिन्दू महासभा, ग्वालियर