गायत्री शक्तिपीठ पर पंचकुंडीय यज्ञ और अखंड जाप हुआ
ग्वालियर।शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, तानसेन रोड और गायत्री जागृति केंद्र, सुभाष नगर हजीरा पर देव स्थापना के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ।
विश्व कल्याण एवं राष्ट्र उत्थान की कामना से गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य मंत्र और दुर्गा मंत्र की आहुतियां दी गईं। सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अखंड जाप भी किया गया। गायत्री जागृति केंद्र पर यज्ञ का संचालन देव कन्याओं द्वारा किया गया।
शक्तिपीठ के सहायक मुख्य प्रबंध ट्रस्टी भक्त दर्शन बरोलिया एवं व्यवस्थापक कमलेश गुप्ता ने बताया कि दोनों केंद्रों पर नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आज के कार्यक्रम में आर.एन. राठौड़, मुनेंद्र तोमर, अनूप तोमर, शंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, जय नारायण सूर्यवंशी, मुन्नी तोमर, सुमित्रा तोमर सहित 150 परिजन उपस्थित रहे।