श्रीअग्रवाल करौलीबालान पंचायत, मंदिर श्री मदनमोहन जी नया बाजार ग्वालियर से निकाली महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रभात फेरी
श्रीअग्रवाल करौलीबालान पंचायत, मंदिर श्री मदनमोहन जी नया बाजार ग्वालियर द्वारा श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई जो कि मंदिर से प्रारंभ होकर नया बाजार, दाल बाजार, ओल्ड हाईकोर्ट रोड एवं लोहिया बाजार होते हुए पुनः मंदिर पहुँची, जहाँ महाआरती के पश्चात समापन हुआ।
करौलीवालान पंचायत के अध्यक्ष रवि सिंघल , सचिव सुनील अग्रवाल ‘सनी’ जी एवं कोषाध्यक्ष रम्मी गोयल ने 'आरती' कर प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया..
प्रभात फेरी में सभी अग्रबंधु पीला साफा धारण किए हुए, पारंपरिक कुर्ता पायजामा परिधान में सुसज्जित होकर शामिल हुए, सबसे आगे अग्रसेन जी एवं माता कुलदेवी लक्ष्मी जी के छाया चित्र का भव्य रथ,चलित शहनाई, दयाल बैंड, पूरे रास्ते "इत्रवर्षा" करते हुए, एवं "तोप के द्वारा पुष्प वर्षा "की आकर्षक प्रस्तुति मनमोहक रही, प्रभात फेरी में महा सभा के अध्यक्ष सुरेश बंसल, रवि गर्ग, जे. सी. गोयल, संजय सिंघल पार्षद, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल ‘लल्ला ’ आनंद अग्रवाल रंगवाले, डॉ प्रवीण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल बाबा, राज कुमार गर्ग, फ़तेह बाबा, हितेंद्र अग्रवाल हीरा, नीरज अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनुराग गर्ग, राकेश अग्रवाल RR, जगदीश अग्रवाल,केशव अग्रवाल, CA मोहक अग्रवाल, कपिल अग्रवाल,मधुर मित्तल, आशीष अग्रवाल, अनुराग गर्ग, मयूरेश अग्रवाल, गौरव सिंघल, डॉ. अजय गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राजकुमार गोयल, अजय अग्रवाल अज्जू, सतीश गर्ग, कैलाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि पंचायत सदस्यो सहित अनेक अग्रबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शानदार सफलता पर पंचायत ने दिलीप अग्रवाल जी डेयरी, व्यापार समिति दाल बाजार, अग्रसेन महासभा, jci संस्था, ICAI, व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा, आदि अनेक संस्थानों द्वारा स्वागत सम्मान करने वाले समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया वहीं सहयोगियों, समाजबंधुओं एवं प्रेस, मीडिया, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया