ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाला मार्च

ग्वालियर। लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत लोकतंत्र, संविधान एवं मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 3 के अध्यक्ष धर्मवीर राठौर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय पैदल मार्च गिर्राज मंदिर, चार शहर का नाका से प्रारंभ होकर किला गेट चौराहे तक निकाला गया। मार्च में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मार्च में कांग्रेसजन हाथ में तख्तियां लेकर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो की मांग करते हुए चल रहे थे। 
पैदल मार्च को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा ने संयुक्त रूप सें कहा कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा कांग्रेस की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। भारत का लोकतंत्र जनता के विश्वास पर टिका है और निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता पर किसी भी प्रकार का संदेह दूर करना आवश्यक है। आज जरूरत है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही के उच्चतम मानकों पर खरी उतरें। कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की ताकत और संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए भाजपा के इशारे पर अपने पद का दुरुपयोग करने वाले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जरूरी है। मार्च गिर्राज मंदिर, चार शहर का नाका से किला गेट चौराहे तक निकाला गया। पैदल मार्च में पार्षद धर्मन्द्र वर्मा, मनीष मन्ना, नवीन भदकारिया, भूपेन्द्र तोमर मिक्की, अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा सेवादल, मनीष यादव, अनुराग चतुर्वेदी, सुरेश प्रजापति, मनीष शर्मा, अनिल शर्मा, अभय सिंह, तोहिद अहमद, राजेश सिंह कुशवाह, धर्मवीर लोधी, राजेश शर्मा, एनपी आर्य, नरेश लोधी, अर्जुन चंदेल, बंटी पाली, प्रदीप पलरैया, अशोक बग्गा, राम तोमर, जीतू खटीक, सुनील गुप्ता, आरएस तोमर, रामनरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, रणवीर चौधरी, हरेन्द्र पाल, बलवंत बघेल, दीपक बघेल, ओम गोडिया, नीतेश बाथम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

posted by Admin
37

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->