श्री कान्यकुब्ज छात्रावास में कथावाचक चित्रा शुक्ला की भागवत कथा 13 से
ग्वालियर । श्री कान्यकुब्ज छात्रावास सांई बाबा मंदिर के पास खेडापति कालोनी पर 13 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक भागवताचार्य पूज्य चित्रा शुक्ला की श्रीमद भागवत कथा आयोजित की जा रही है। कथा का प्रसारण टोटल भक्तिा चैनल पर होगा।
भागवताचार्य पूजय चित्रा शुक्ला की कथा के प्रथम दिन भक्ति चरित्र, द्वितीय दिवस राजा परीक्षित को शाप, शुकदेव भगवान का आगमन, एवं सृष्टि वर्णन होगा। वहीं तृतीय दिवस भगवान कपिल का उपदेश, घु्रव चरित्र, अजामिल प्रसंग एवं प्रहलाद चरित्र, चतुर्थ दिवस वामन भगवान कथा एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पंचम दिवस भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन एवं गोवर्धन पूजा, षष्ठम दिवस महारास महोत्सव एवं विवाह महोत्सव तथा सप्तम दिवस भगवान द्वारिकाधीश की गृहस्थी की लीला एवं सुदामा चरित्र की कथा होगी।
श्री कान्यकुब्ज छात्रावास पदाधिकारियों ने कथा श्रवण के लिये समस्त धर्मप्रेमी भागवत प्रमियों को सादर आमंत्रित किया है।