महाराजा अग्रसेन जयंती पर उपनगर में प्रभात फेरी निकली
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को उपनगर ग्वालियर में भी अग्रवाल नवयुवक संघ ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने शिरकत की। प्रभात फेरी में शामिल लोग हाथ में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे घासमंडी चैराहे से प्रारंभ होकर किलागेट, हजीरा, तानसेन नगर, रमटापुरा, लोहामंडी से अग्रसेन भवन हलवाट खाना पहुंची, जहां महाराजा अग्रसेन जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
प्रभात फेरी का स्थान स्थान पर अग्रवाल समाज के लोगों ने स्वागत किया। प्रभात फेरी में अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष पूर्व पार्षद विकास जैन, महामंत्री कपिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संगम अग्रवाल, भवन प्रबंधक विकास सिंघल, डा. रामबाबू अग्रवाल, सुदामा अग्रवाल, विनय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, सीताराम गोयल, महेन्द्र अग्रवाल, सतीशचंद्र जैन, प्रमोद अग्रवाल, मुन्नीलाल अग्रवाल, लक्ष्मणदास जैन, अशोक अग्रवाल, सतीश कुमार जैन, रामरतन गर्ग, प्रेमचंद्र अग्रवाल प्रेमी, उमेशचंद्र गुप्ता, अजय अग्रवाल, दिलीप मित्तल आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।