श्री रामलीला का विधिवत शुभारम्भ किया मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने


ग्वालियर - दिनांक 10 अक्टूबर 2026 श्री रामलीला समारोह समिति द्वारा संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर,महामंत्री विजय गोयल, स्वाताध्यक्ष मंयक गर्ग,कार्यकारीध्यक्ष सत्यकुमार मिश्रा,विजय गर्ग,रमेश चैरसिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया  कि श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा श्रीरामलीला का शुभारंभ विधिवत मान. नारायण सिंह जी कुशवाह मंत्री म.प्र. शासन एवं साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी के कर कमलों द्वारा गुब्बारे उड़ाकर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बैण्ड ने मधुर भजनों से लोगों का मन मोह लिया । इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई है। मुख्यातिथि श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि रामलीला का मंचन लगातार 80 वर्षों से निरंतर जारी है इसके लिए समिति के सदस्य को धन्यवाद देता हूं, वर्तमान समय में भगवान राम का चरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण  हो गया है, परिवार के प्रति अपने दायित्व का निर्वाहन करना पुरुषोत्तम भगवान  राम से सीखा जा सकता है ।रामलीला समारोह मैं आज के मंचन में शिव-पार्वती संवाद,नारद मोह की लीला का मनमोहक मंचन किया गया । जिसमें नारद जी भ्रमण करते हुए एक स्थान पर पहुचते है और ध्यान लगाकर तपस्या में लीन हो जाते है। उनकी तपस्या से इन्द्र का सिंहासन हिल उठता है। जिससे वह भयभीत होकर कामदेव तथा अप्सराओं को लेकर नारद मुनि की तपस्या भंग करने पहुचते हैं। लेकिन कामदेव तथा अन्य अप्सराए उनकी तपस्या को भंग नहीं कर पाते और कामदेव त्राहीमाम-त्राहीमाम करते हुआ नादर मुनि के चरणो में गिर पड़ते है । नारद मुनि को लगता है कि उन्होने बड़ा काम किया है परिणामस्वरूप उन्हें अभिमान आ जाता है। सभी लोग भगवान विष्णु से सहायता मांगते है तथा श्री विष्णु, मुनि के अभिमान को तोड़ने के लिए लीला रचते है । नारद मुनि को विवाह करने की इच्छा होती है और वे विष्णु से हरि रूप मांगते  है । वे कहते है कि मै वहीं काम करूंगा जो तुम्हारे हित में होगा और वे उन्हें वानर का रूप प्रदान करते है जिससे वे स्वयंवर में हॅंसी का पात्र बन जाते है और भगवान विष्णु राजकुमारी से विवाह कर ले जाते है जिससे नारद जी क्रोधित होते है और वे विष्णु को शाप देते है कि तुम भी एक दिन नारी के लिए तड़पोंगे और तब ये वानर रूप जो आपने मुझे दिया है वे ही तुम्हारे काम आयेगा। 
कल की लीला में मनु सतरूपा तपस्या,रावण तपस्या,मेघनाथ विजय एवं श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया जायेगा । इस अवसर पर ग्वालियर शहर की महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीष सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर,महामंत्री विजय गोयल, स्वाताध्यक्ष मंयक गर्ग,कार्यकारीध्यक्ष सत्यकुमार मिश्रा,विजय गर्ग,रमेश चैरसिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल व समस्त सदस्यों ने ग्वालियर की धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि श्रीरामलीला का दर्शन करने हेतु सपरिवार सहित पधारे।

posted by Admin
29

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->